*बाँदा।* साजिद के परिवार के सभी रिपोर्ट नेगेटिव आए हैं।
जनपद का पहला ऐसा मामला था। जो मरकज से आये साजिद अली का जिसने प्रशासन को हिला कर रख दिया था। प्रशासन ने आनन-फानन में कार्यवाही व सुरक्षा को लेकर आदेश जारी कर दिया। और परिवार वालों को अपने कब्जे में लेकर उन्हें भर्ती करा दिया। और उनकी जांच कराने के बाद सैंपल भेज दिया गया। और आज जैसे ही इनके परिवार के शेष नमूने आए। तो उसमें सभी के रिपोर्ट निगेटिव निकले है।
*आपको बता दें* साजिद अली का भाई वाजिद अली ओवैसी के पार्टी में बांदा का जिलाध्यक्ष है। साजिद अली कुछ दिन पहले दिल्ली मरकज में तबलीगी जमात का हिस्सा बना था। जब उसके बारे में पता चला। तो जांच कर उसका सैंपल भेज दिया गया। जिसकी रिपोर्ट आई उसमें साजिद में कोरोना पॉजिटिव बताया गया। यह युवक 6 मार्च को दिल्ली गया था। 10 मार्च को ट्रेन से बांदा आया। शुरू में किसी को जानकारी नहीं हुई। बाद में जब पता चला तो उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।