क
बकेवर (इटावा)। थाना क्षेत्र के गांव नगला नंदन में पुरानी रंजिश के चलते समीपवर्ती गांव नगला टुपियन के तकरीबन आधा दर्जन लोगों ने एक घर पर धावा बोलकर घर में मौजूद महिला पर पिस्टल से गोली चलाकर जान से मारने का प्रयास किया। सूचना पर मौके पर पंहुची पुलिस ने एक पिस्टल बरामद करने के साथ दस लोगों को हिरासत में लिया है।
गांव नगला नंदन निवासी श्यामा देवी पत्नी स्वर्गीय विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सुबह के समय अपने घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस के ही गांव नगला टुपियन निवासी हरिओम पुत्र जयवीर सिंह अपने परिवार तथा अन्य आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ उसके घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए उसे जान से मारने की नियत से पिस्टल से फायर कर दिया। इसमे वह बाल बाल बच गयी। इसी दौरान गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी जिसके चलते थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शुक्ला सहित भारी संख्या में पुलिस मौके पर पंहुच गया। पुलिस ने हरिओम पुत्र जयवीर सिंह सहित दस लोगों को मौके से अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने ग्राम प्रधान मेंघूपुर के भाई सोनू से पिस्टल बरामद की है।
जेल में बन्द अपराधियों पर रहेगी मुख्यालय की नजर
इटावा। जिला कारगार में अब शातिर अपराधियों की हरकतों को सीधे मुख्यालय में देखा जायेगा। इसके लिए जिला कारागार में एक टॉवर लगाया जा रहा है जिससे सी सी टी वी कैमरों की पिक्चर सीधे मुख्यालय दिखेगी।
जिला जेल में बंद कुख्यात अपराधियो के साथ साथ जेल में तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी भी अब मुख्यालय नजर में होंगे। इस व्यवस्था के चलते यह उम्मीद की जा रही है कि जेलों में अब कैदियों की हरकतों के साथ साथ उनके साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है यह भी अब मुख्यालय की नजर में रहेगा। जिला जेल में पिछले दिनों कई बन्दी जेल फरार हो चुके हैं तो कुछ आत्महत्या भी कर चुके हैं। इस मामले में जेल प्रशासन कई बार सवालों के घेरे में भी आ चुका है लेकिन अब जेल में अगर कोई गड़बड़ी होती है तो वह सीधे मुख्यालय पर देखी जाएगी। अब जेल में किसी की तानाशाही नही चल पाएगी
पुरानी रंजिश के चलते महिला पर झोंका फायर